upsc topperupsc topper

एक कहावत है की बिहार से दो चीज़ें निकलती हैं एक गैंगस्टर और एक आईएएस अफसर। वैसे तो बिहार आये दिन अपराध से जुडी ख़बरों के कारण सुर्ख़ियों में बना रहता है, लेकिन आज बिहार के सुर्ख़ियों में बने रहने की वजह कुछ और ही है। बिहार के कटिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सर्विस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल कर बिहार का गौरव बढ़ाया है। इससे पहले की परीक्षा में शुभम कुमार को 290वा स्थान मिला था।

शुभम ने आईआईटी मुंबई से अपनी पढ़ाई की है। वे कटिहार के कदवा के कुम्हारी गाँव के रहने वाले है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई सीबीएसई माध्यम से की है। शुभम के अलावा भी कई छात्रों ने उम्दा प्रदर्शन किया इसमें जमुई के रहने वाले प्रवीण को सांतवी रैंक मिली है। आईआईटी कानपूर से पास आउट प्रवीण 2018 में भारतीय रेल सेवा के लिए चुने गए। अभी उनकी वडोदरा में ट्रेनिंग चल रही है। सिविल सेवा के दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली है।

इससे पहले वर्ष 2000 में आलोक झा टॉपर बने थे। वहीं, 1997 में गया के सुनील कुमार बरनवाल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। 1987 में आमिर सुबहानी टॉप किये थे जो वर्तमान में बिहार के विकास आयुक्त हैं। अभी तक बिहार के चार मेघवियों ने यूपीएससी की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इससे पहले साल 2020 में जारी किये गए परिणामो में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *