mudermuder

बिहार के नालंदा जिले में पिछले तीन दिनों से गायब युवक की लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी मच गई। बदमाशों ने किशोर किशोर की गला रेतने के बाद दोनों आंखें निकाल ली। हत्यारों का इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके दोनों हाथ भी तोड़ डाले। किशोर की निर्मम हत्या करने के बाद उसकी लाश को जमीन में दफन कर दिया। 

मृतक किशोर की पहचान समरेरा थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी बसंत पासवान के पुत्र देवेंद्र पासवान है (12 वर्षीय) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व ही गांव में ग्रामता पूजा हुआ था। इस दौरान गांव के ही जीतू पासवान से भोज के दौरान विवाद हुआ था। इसी विवाद में जीतू पासवान ने उसके पुत्र की हत्या करने की धमकी दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच पूर्व में थाने में सुलह भी कराया गया था। मगर सुलह से जीतू नाराज था। 

बुधवार की दोपहर करीब 4 बजे जब आंधी तूफान आया था। उसी वक्त उसने अपने सहयोगियों के साथ देवेंद्र का अपहरण कर गांव से दूर खंधा में लेकर चला गया, जहां हत्या करने के बाद उसके शव को दफन कर दिया। इस दौरान परिजन देवेंद्र की खोजबीन में जुटे रहे। इस बीच देवेंद्र के शव मिलने की जब सूचना मिली तक ग्रामीण वहां पहुंचे और शव की पहचान देवेंद्र पासवान के पुत्र के रूप में की गई। 

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों पूर्व ही मृतक के पिता बसंत पासवान द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें किसी को आरोपित नहीं किया गया था। मगर शव मिलने के बाद गांव के एक नामजद समेत कुछ अज्ञात के विरुद्ध अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *