shiv

आज पूरा देश शिव की दिव्यता में रम जायेगा क्योंकि आज देश का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर सद्गुरु (Sadhguru) के ईशा योग केंद्र (Isha Yoga Center) कोयंबटूर तमिलनाडु में खास आयोजन किए गए हैं। ईशा योग केंद्र साल के सबसे बड़े त्योहार, महाशिवरात्रि की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यहां पूरे 12 घंटे तक महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महोत्सव 1 मार्च की शाम 6 बजे से शुरू होगा और अगली सुबह 6 बजे तक चलेगा।

ईशा महाशिवरात्रि को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम किया जाएगा और अंग्रेजी, तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, मराठी और विभिन्न अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के सभी प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में 170 देशों के 1 करोड़ से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है वे सभी कार्यक्रमस्थल पर पहुंचेंगे। वहीं, वॉलिंटियर्स ऑनलाइन माध्यम से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रात भर चलने वाले यह उत्सव ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से शुरू होगा। फिर इस उत्सव में लिंग भैरवी महा यात्रा, सद्गुरु के साथ सत्संग, मध्यरात्रि ध्यान और शानदार आदियोगी दिव्य दर्शनम दिखाई देंगे। इस महाशिवरात्रि समारोह के अन्य मुख्य आकर्षण शानदार संगीत और नृत्य प्रदर्शन होंगे। पापोन, मास्टर सलीम, हंसराज रघुवंशी, मंगली और सीन रोल्डन जैसे देश के विभिन्न हिस्सों के जाने-माने कलाकार अपने अनूठे और विविध संगीत के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *