Duga-Puja

कोरोना महामारी के कारण बिहार सहित देश में कई आयोजन जो कोरोना से पहले भव्य तरीके से होते थे उन्हें या तो रोक दिए गए या फिर उनको बहुत छोटे स्तर पर किया गया है। लेकिन अब जैसे जैसे कोरोना देश से दूर हो रहा है वैसे ही धीरे धीरे देश में कई आयोजनों की भव्य तैयारियां हो रही है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में गणेश पूजा का आयोजन भव्य तरीके से हुआ था। और अब देश दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है। जो इस बार भव्य स्तर पर होने वाला है। और इसे लेकर बिहार में भी तैयारियां जोरो पर है। जिसके लिए अभी से ही पटना सहित पूरे बिहार में दुर्गा पंडालों का बनना शुरू हो गया है।

इसी को लेकर बिहार के कई पंडालों में देश-विदेश के बड़े बड़े मंदिरों और अजूबों की झलक देखने को मिलती है। इसी बीच बिहार के सिल्क सिटी भागलपुर में इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन 2 साल पहले की तरह ही भव्य तरीके से होगा। और इस बार भागलपुर वासियों को दुर्गा पंडाल में अयोध्या के राम मंदिर के दर्शन होने वाले है। कोरोना काल की वजह से दो साल बाद धूम धाम से दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जायगा।

इसी बीच भागलपुर के मारवाड़ी पाठशाला में अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाए जा रहे है। जो की हर बार की तरह शहर का सबसे बड़ा पंडाल बन रहा है। भागलपुर के लोग जब मारवाड़ी पाठशाला में मां दुर्गा के दर्शन करने जायेंगे तो उन्हे वहां राम मंदिर के झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि शहर में कुल 70 से अधिक जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसमें 25 जगहों पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे है। इन सभी 25 जगहों के पंडाल को अलग अलग जगहों के स्वरूप दिए जा रहे है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस साल नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। उसी दिन कलश की स्थापना भी की जाएगी। वही इस बार नवरात्रि का समापन 5 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ होगा। और इस बार माँ दुर्गा हाथी पर सवार हो कर आ रही है। जो बहुत शुभ माना जाता है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *