PANKAJ TRIPHATIPANKAJ TRIPHATI

इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले यानि की अपने होमटाउन में आकर रुके हैं। गोपालगंज-बरौली प्रखंड के बेलसड़ गांव के निवासी त्रिपाठी अपनी आने वाली नई फिल्म “मिमी” की सफ़लता के लिए माँ बाप से आशीर्वाद लेने पहुंचे। फिल्म के ट्रेलर लांच के 2 दिन पूर्व ही बॉलीवुड अभिनेता अपने होमटाउन को रवाना हुए थे। गांव पहुंचते ही त्रिपाठी जी का भरपूर प्यार के साथ स्वागत किया गया। माँ बाप से आशीर्वाद लेने के बाद एक्टर सीधे प्रखंड के डीएम से मिलने पहुंचे जहां उनहे डीएम व एसपी द्वारा सम्मानित भी किया गया। वहां पहुंचे उनके काफी सारे फैंस जिनके साथ सेल्फी भी ली और वहाँ पहुंचे मीडिया से बात करते हुए पंकज त्रिपाठी ने कहाँ कि अपने गांव-अपने शहर से उनका ख़ास लगाव है। जब भी मौका मिले वह फ़ौरन अपने शहर आना पसंद करते है।” साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े सवाल पर काफी बातें भी की और बताया की जब भी उनकी कोई नई फिल्म आनी होती है तब वह अपने गांव माँ-बाप से आशीर्वाद लेने ज़रूर पहुँचते है।

फिल्म “मिमी” में मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएँगी कृति सनोन और उनके साथ पंकज त्रिपाठी होंगे को-लीडिंग एक्टर के रूप में। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म “नेटफ्लिक्स” पर प्रीमियर होगी। इसकी रिलीज़ डेट 30 जुलाई बताई जा रही है। यूट्यूब पर फिल्म के ट्रेलर को आने के कुछ घंटो के अंतराल में ही करीबन 20 से 30 लाख की व्यूज मिली। फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अलग और अदभुद नज़र आ रहा है। कहानी सरोगेट प्रेगनेंसी पर आधारित है। जहाँ लीड किरदार में कृति मिमी के रोले में होंगी और अभिनेता पंकज त्रिपाठी ड्राइवर के भूमिका में दिखेंगे जो मिमी को एक विदेशी कपल के बच्चे की सरोगेट मदर बनने को कहेंगे। बता दें की कृति सेनोन और पंकज त्रिपाठी इससे पहले भी साथ काम कर चुके है। दोनों की यह फिल्म कॉमेडी और इमोशन से भरपूर दिखाई पड़ रही है।

अभिनेता पंकज त्रिपाठी फिलहाल अपने एक्टिंग करियर के अच्छे पड़ाव पर है, जहाँ उन्हें उनके हर किरदार के लिए पसंद किया जा रहा है। त्रिपाठी जी की आने वाली फिल्म “मिमी” बेहद्द ख़ास और नए दौर की प्रेगनेंसी ट्रेंड पर आधारित है। क्यूंकि फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अलग और साथ ही समाजवादी मुद्दे पर बेस्ड है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि लोगो को इस मुद्दे पर बानी फिल्म बिना सवाल बिना विवाद उठाये कितना पसंद आता है।