aayansh father went to jailaayansh father went to jail

बिहार कि राजधानी पटना का रहने वाले अयांश सिंह के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। एक विचित्र प्रकार के बीमारी से जूझते बच्चा जो केवल 10 महीने का है, उसके जीवन एक के बाद एक नई परेशानी आते जा रही है। अब उसके पिता आलोक सिंह के जेल भेजे जाने की ख़बर सामने आई है।

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) नाम के विचित्र बीमारी से लड़ रहा वह छोटा बच्चा आज लाचार है। पिछले कई दिनों से बेटे अयांश के इलाज के लिए क्राउड फंडिंग द्वारा रकम जुटा रहे पिता आलोक सिंह, आज अपने 10 साल पुराने मामले के कारण सलाखों के पीछे जा पहुंचे है। जी हां! जानकारी के अनुसार, 2011 में आलोक सिंह पर रांची में जालसाजी का मुकदमा दर्ज़ किया गया था। आलोक सिंह पर झूट-फरेब एवं गलत जानकारी देकर बच्चो का मर्चेंड नेवी कॉलेज में नामांकन करवाने का आरोप था। अब, जब वो बेटे के ईलाज के लिए जद्दो जहत कर रहे है तब वह 10 साल पुराना मामला वापस उभार कर आया है। अयांश के पिता ने इस मामले में खुद रांची जाकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जिसके बाद से उन्हें रांची स्थित जेल भेज भी दिया गया है।

जेल जाने से पहले आलोक सिंह ने कहा कि वह तब तक जमानत याचिका नहीं दायर करेंगे जब तक बेटे अयांश को इंजेक्शन नही लग जाता। दूसरी ओर उनकी पत्नी नेहा सिंह बीमार अयांश को लेकर अकेले पड़ गईं हैं। अब तक 16 करोड़ के कुल राशि में से 7 करोड़ के करीब रकम इकट्ठा हो चुके है। इस बीच आलोक सिंह के जेल जाने के बाद से अब और भी दिक्कतें सामने आने लगी है। अब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है कि बेटे की झुटी बीमारी का बहाना करके दोनो पति पत्नी पैसे कमा रहे है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि बाकी के रकम कैसे जुटेंगे और अकेले अयांश की मां सब कैसे संभालेंगी।