ram mandir ayodhya

भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस राम मंदिर निर्माण का काम देखने वाले “श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट” ने मंदिर के निर्माण की 3डी फिल्म जारी की है। इस फिल्म के जरिए मंदिर कैसा होगा, कितना उसका क्षेत्रफल होगा ये सबकुछ दिखाया गया है। इस फिल्म को देखकर राम मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इस ट्रस्ट ने ट्वीटर पर इस बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें कैप्शन लिखा, “अयोध्या स्थित भगवान श्री राम की पावन जन्मभूमि पर बन रहे भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया को एक 3डी फ़िल्म के माध्यम से हमने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। जय श्री राम!” इस ट्वीट में मंदिर की 3D फिल्म का क्लिप भी है। पांच मिनट के इस वीडियो में राम मंदिर निर्माण की बारीकियों और तकनीकी को दिखाया गया है।

5 अगस्त, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी। यह 9 नवंबर, 2019 को भारत के सुप्रीम कोर्ट द्वारा दशकों पुराने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद के संबंध में एक ऐतिहासिक फैसला देने के बाद किया गया था। यह मंदिर दिसंबर 2023 में भक्तों के लिए पूजा-अर्चना करने के लिए खोल दिया जायेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *