Dahej-Industrial-Area

गुजरात के भरूच जिले में सोमवार, 11 अप्रैल को केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह दर्दनाक हादसा केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना गुजरात के अहमदाबाद से तकरीबन 235 किमी दूर भरूच जिले के दहेज इंडस्ट्रियल इलाके में सुबह 3 बजे हुई है। जिले के SP लीना पाटिल के मुताबिक, मजदूर एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे, जिसमें अचानक से विस्फोट हो गया और सभी की मौत हो गई।

मृत मजदूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त आग लगी, उस वक्त ओम ऑर्गेनिक कंपनी में डिस्टिलेशन प्रोसेस चल रहा था। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। इस हादसे की खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और फिर इस बेकाबू आगे पर काबू पाया गया। इस घटना से मृतकों के परिजन को गहरा सदमा लगा है।

विस्फोट से लगी आगे इतनी बेकाबू थी कि कंपनी का सारा सामान जल कर खाक हो गया। इस भीषण घटना की जांच पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी कर रहा है। पुलिस, कंपनी के फायर सेफ्टी उपकरण की भी जांच कर रही है कि कंपनी में वे मौजूद थे या नहीं। पुलिस के मुताबिक ओम ऑर्गेनिक फैक्ट्री डेढ़ साल पहले ही शुरू हुई है। जिसमें केमिकल मिक्सिंग के कई प्लांट हैं। भरूच के ही दहेज में यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में भी दो साल पहले बॉयलर ब्लास्ट हो गया था। जहां 8 लोगों की मौत हो गई थी और 52 लोग घायल हुए थे। वहां लगी आग को बुझाने में दमकल की 10 गाड़ियां लगी थीं। केमिकल रिएक्शन के चलते आस-पास के गांवों से 5 हजार लोगों से घर खाली करवाए गए थे।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *