sita-soren

सत्तारुढ़ दल झामुमो (JMM) की जामा विधायक सीता सोरेन अपनी ही सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राजभवन पहुंचीं। राज्यपाल से मुलाकात कर विधायक ने कई समस्याओं को लेकर उन्हें अवगत कराया और उचित कार्रवाई का आग्रह किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीता सोरेन ने कहा कि उनकी शिकायतों पर सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

सीता सोरेन ने बताया कि चतरा के टंडवा प्रखंड अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में बिना अनुमति जंगल की कटाई और अवैध कोयला परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की राज्यपाल से मांग की है। सीता सोरेन ने कहा कि राज्यपाल ने उन्हें मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि गुरुजी और दुर्गा सोरेन ने जिस सपने के साथ झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी और संघर्ष के बाद अलग राज्य बना। लेकिन अब तक आदिवासी-मूलवासी, शोषित, दलित, पीड़ितों का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में भूमि की लूट हो रही है, दलालों के माध्यम से CNT की जमीन को भी बेचा जा रहा है। झामुमो ने जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ी और अपने ही राज में वनभूमि बेची जा रही है।

Join Telegram

Whatsapp