Shaheed Diwas

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने 23 मार्च को शहीद दिवस (Shaheed Diwas) के अवसर पर सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। इस अवसर पर पंजाब के लोग, बड़े और बच्चे भगत सिंह के गांव खटकरकलां जाकर उनको श्रद्धा सुमन ही अर्पित कर सकेंगे। इसके अलावा पंजाब विधान सभा में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति विधान सभा में लगाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस 23 मार्च को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ताकि इस मौके पर पंजाब के लोग शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।”

बता दें की 23 मार्च 1931 को महान क्रांतिकारी भगत सिंह (Bhagat Singh) को फांसी दी गई थी। उन्हें शहीद-ए-आजम भी कहा जाता है। भगत सिंह के साथ सुखदेव (Sukhdev) और राजगुरु (Rajguru) को भी फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इसके बाद इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 16 मार्च को भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में आयोजित एक भव्य समारोह में पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ भी ली थी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *