Mumbai-Waterlogging

मुंबई भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन उससे पहले ही मुंबई पानी पानी हो चूका है। मुंबई के कई इलाकों में पानी जम गए है। मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं। और यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है।

इसी बीच मुंबई की पवई झील कल, 5 जुलाई को ओवरफ्लो हो गई। नगर निकाय के आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा करने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों से 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बता दें मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार, 6 जुलाई की सुबह भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को सुबह में द्वीप शहर में औसतन 95.81 मिमी बारिश हुई, जबकि इसी दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 115.09 मिमी और 116.73 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मानसून के आगमन से भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई है। बसों के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है। इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मंगलवार को राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

इसी बीच पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में प्रतापगढ़ किले की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार, 6 जुलाई को भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय सोनवणे ने कहा कि इस लैंडस्लाइड से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मलबे में कोई नहीं फंसा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *