कहते हैं भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। वह जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है, बस हमें थोड़े धैर्य की ज़रूरत है। इसी धैर्य और संयम का परिचय देते हुए गुवाहाटी के एक दिहाड़ी मजदूर ने जमा किए हुए सिक्कों से एक स्कूटी खरीदी है। इस मजदूर का नाम उपेन राय (Upen Roy) है, जिन्होंने अपने लिए एक बड़ी पूंजी जमा करके अपने सपनों को पूरा किया।
उपेन ने कहा, “मैं 2014 से सिक्का जमा कर रहा था और जब मैंने हिसाब किया तो एक गाड़ी तक के दाम का सिक्का जमा हो गया। जिसके बाद मैंने शोरूम से एक स्कूटी ली।” बता दें की उपेन, वाहाटी में दूध का व्यापार करते हैं। वह 8 साल से सिक्के जमा कर रहे थें। उन्होंने डेढ़ लाख रुपये जमा कर लिए थे। उन्हें जब लगा की काफी सिक्के जमा हो गए हैं तो उन्होंने जमा की गयी पूंजी से अपने लिए स्कूटर खरीद ली।
उपेन इससे पहले भी सिक्के जमा किया करते थे, लेकिन उस समय उनके आधे सिक्के चोरी हो गए थे। अब उपेन को बाइक लेना है तो अब वह उसके लिए सिक्का जमा कर रहे हैं।
