केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में एक 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है। उसने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी पीछे छोड़ा जिसमें लिखा था की उसने यह चरम कदम उठाया क्योंकि उसका कोई दोस्त नहीं था और दक्षिण कोरियाई बैंड (South Korean Band) के वीडियो की लत के कारण कम अंक प्राप्त कर रही थी। वह एक स्टडी रूम में लटकी हुई पाई गई, जहां वह बंद दरवाजों के पीछे पढ़ती थी।
कल्लम्बलम (Kallambalam) थाने का एक वरिष्ठ अधिकारी, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह घटना हुई, ने कहा कि वह 10वीं कक्षा तक एक अच्छी छात्रा थी। उसने अपनी माँ के मोबाइल फ़ोन का उपयोग करना शुरू कर दिया और कोरियाई बैंड के YouTube वीडियो की आदी हो गई। उसे और कोई लत नहीं थी। नतीजतन, बाहरी दुनिया से उसका संपर्क और पढ़ाई पर उसका ध्यान प्रभावित हुआ।
पुलिस ने जानकारी दी कि जब उसके परिवार के लोग उसको खाना देने के लिए गए तो उन्होंने दरवाजा खटकटाया पर उसने नहीं खोला। उसके नहीं खोलने पर, चिंता हुई तो दरवाजा तोड़ दिया गया। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या कर सकती है। जब तक वो अंदर गए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
