under-construction-tunnel-collapsed-in-Jammu

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग ढह गयी है। इस दुर्घटना में शुक्रवार, 20 मई को दस मजदूर लापता हो गए हैं, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि, गुरुवार, 19 मई की रात रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के ढह जाने के बाद करीब दस मजदूर लापता हैं, जिनमें ज्यादातर गैर स्थानीय हैं।

यह घटना गुरुवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूनी नाला में हुई और बचाव कार्य जोरों पर था। अधिकारियों ने कहा कि बचाए गए तीन श्रमिकों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस दूरघटना में कई मशीनें और ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘गुरुवार की रात करीब 10.15 बजे रामबन में खूनी नाला के पास हाईवे पर टी-3 (T-3) की ऑडिट टनल ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे सरला कंपनी के 11-12 मजदूर फंस गए।’

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान आधी रात से शुरू हुआ और फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए रॉक ब्रेकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है और तीन घायलों में से एक को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रामबन और रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के गिरने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है। मीडिया से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया कि, सुरंग के अंदर फंसे लोगों में पश्चिम बंगाल निवासी जादव रॉय (23) गौतम रॉय (22), सुधीर रॉय (31), दीपक रॉय (33) और परिमल रॉय (38), असम के शिव चौहान (26), नेपाली नागरिक नवराज चौधरी (26), कुशी राम (25), और जम्मू-कश्मीर निवासी मुजफ्फर (38) और इसरत (30)।

वहीं अस्पताल में भर्ती झारखंड के विष्णु गोला (33) और जम्मू-कश्मीर के अमीन (26) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी सुरंग के ऑडिट का काम करने वाली कंपनी में कार्यरत थे।

उधर रामबन के उपायुक्त मस्सारतुल इस्लाम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक के साथ बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *