2020 की तरह ही 2021 में भी देश के लिए मार्च का महीना अच्छा साबित नहीं हो रहा है. बता दें मार्च महीने में हर दिन कोरोना का एक दिन में बहुत से रिकॉर्ड केस दर्ज हो रहे हैं. देश में संक्रमण के मामलों में तेजी 21 फरवरी के बाद से शुरू हुई. आपको बता दें इससे पहले सभी मानने लगे थे कि अब देश से धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना खत्म हो रहा है. लेकिन हालिया स्थिति देश को फिर से मुसीबत में डालने वाली है. जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो काफी भयावह हैं.
इसी बीच खबर ये आई हैं, कि उत्तराखंड के नए नवेले मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कोरोना के चपेट में आ गए हैं. इस बात की जानकारी CM रावत ने खुद ट्वीट करके दी है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. तीरथ सिंह रावत ने ट्विटर पर लिखा, ”मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है. डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं.”

