FCEV

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने दुनिया की सबसे उन्नत तकनीक- विकसित ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) टोयोटा मिराई (Toyota Mirai) को लॉन्च किया। यह भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना है जिसका उद्देश्य देश में ग्रीन हाइड्रोजन आधारित इकोसिस्टम बनाना है। यह एक महत्वपूर्ण पहल है जो फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम करके स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी और इस तरह 2047 तक भारत को ‘ऊर्जा आत्मनिर्भर’ बनाएगी।

https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1504045296661065734

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड और इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) दुनिया के सबसे एडवांस्ड फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) टोयोटा मिराई का अध्ययन और मूल्यांकन करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट का संचालन कर रहे हैं जो भारतीय सड़कों और जलवायु परिस्थितियों में हाइड्रोजन पर चलता है।

हाइड्रोजन द्वारा संचालित फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक व्हीकल (FCEV) सबसे अच्छे जीरो एमिशन सलूशन में से एक है। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है जिसमें पानी के अलावा कोई टेलपाइप उत्सर्जन नहीं है। अक्षय ऊर्जा और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध बायोमास से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पन्न किया जा सकता है। ग्रीन हाइड्रोजन द्वारा संचालित परिवहन भविष्य का एक महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी विकल्प होने जा रहा है, विशेष रूप से बड़ी कारों, बसों, ट्रकों, जहाजों और ट्रेनों में और मध्यम से लंबी दूरी के लिए सबसे उपयुक्त है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *