Bharat bandBharat band

Report by Manisha:

शुक्रवार को देशभर के व्यापारिक संगठनों सहित कई परिवहन संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। यह बंद आज सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है और शाम 8 बजे तक लागू रहेगी। बंद शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर कई राज्यों में इसका असर दिख रहा है। कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेेडर्स ने जीएसटी नियमों की समीक्षा की मांग करते हुए यह बंद बुलाया है। वहीं, ई-वे बिल और तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भी उनका विरोध है।

बता दें कि हाल ही में गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स एक्ट यानी जीएसटी में संशोधन किए गए हैं, जिनका ये संगठन विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये संशोधन व्यापार के प्रतिकूल हैं। बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ परिवहन संगठन प्रदर्शन करेंगे। इस बंद के तहत देशभर के बाजार बंद रहेंगे और कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं होंगी। देश के सभी राज्यों के अधिकतर व्यापारिक संगठन बंद में शामिल हो रहे हैं।