TMC workerTMC worker

पश्चिम बंगाल में आज 1 अप्रैल को 30 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। हालांकि उससे ठीक पहले ही पश्चिमी मिदनापुर में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। यहां तेज धारदार हथियार से उसे काट दिया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिमी मिदनापुर जिले के दादपुर गांव में बुधवार की रात को टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार किया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की की जानकारी मिलने के साथ ही जांच शुरु की गयी और 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।