Sujata MondalSujata Mondal

तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल ने बंगाल के दलितों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बीजेपी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सुजाता एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान मंडल, दलितों को ‘स्वभाव से भिखारी’ बताती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में सुजाता कहती हैं कि ममता बनर्जी ने दलित वर्ग के लिए खासा काम किया है लेकिन फिर भी यह लोग बीजेपी के खेमे की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि यह स्वभाव से ही भिखारी होते हैं। इस वीडियो के साथ बीजेपी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लिखा कि क्या बंगाल के लोग टीएमसी को सत्ता से बेदखल करके जवाब देंगे। बता दें कि सुजाता TMC प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती हैं। बीजेपी बंगाल ने इस ट्वीट में दलित समाज के राजबंशी, मातु, नमसुद्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग इससे बेहतर डिजर्व करते हैं।

बताते चलें कि सुजाता मंडल बीजेपी सांसद की पत्नी हैं और हाल ही उन्होंने टीएमसी का दामन थामा है। सुजाता ने यह दावा करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी का दामन थाम लिया था कि BJP में विश्वासपात्र नेताओं की जगह भ्रष्ट नेताओं को ज्यादा तवज्जो दिया जा रहा है। पत्नी के TMC में शामिल होने के बाद सौमित्र ने आनन-फानन में अपनी 10 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया था।