aadi mohotsav

आदिवासी व्यवसायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्‍ली हाट में आदि महोत्सव (Aadi Mahotsav) उत्सव का आयोजन किया गया है। आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के पोते सुखराम मुंडा ने आदि महोत्सव का उद्घाटन किया। इसका आयोजन TRIFED द्वारा किया गया है। इस महोत्सव में ट्राइबल उत्पाद बिक्री के नए-नए रिकॉर्ड बनाई है। 17 नवंबर को शुरू हुआ यह आदि महोत्सव 7 दिनों में 3 करोड़ रुपये की बिक्री पर पहुंच गया है।

यह पिछले 4 वर्षों में TRIFED द्वारा आयोजित 35 आदि महोत्सवों में की गई सबसे बड़ी एक दिन की बिक्री है। इस महोत्सव में अब तक सबसे ज्यादा क्रेज हिमालच प्रदेश, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख इलाके से जुड़े उत्पादों का है। इस आदि महोत्‍सव में वीकेंड के दिनों में बिक्री 60 लाख तक पहुंच गई है। हर दिन लगभग 8000-10,000 लोग यहाँ आते हैं।

इस 15-दिवसीय उत्सव में आदिवासी कला और शिल्प, दवाओं और व्यंजनों और लोक प्रदर्शनों का प्रदर्शन और बिक्री शामिल है। इन उत्पादों में आदिवासी समुदाय के हस्तशिल्प से लेकर हैंडलूम, खान-पान, आदि से जुड़ी चीजें शामिल हैं। इस महोत्‍सव में करीब 1000 जनजातीय कारीगर अपने-अपने उत्‍पादों के साथ मौजूद हैं। यह आदि महोत्‍सव 30 नवंबर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *