amul

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच अब लोगों को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ेगी। दरअसल, अमूल (Amul) कंपनी ने अपने दूध की कीमत में 2 रुपये प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। ये नयी कीमतें तत्काल प्रभाव से 1 मार्च 2022 यानी मंगलवार से लागू हों जाएंगी। अमूल के अनुसार कीमतों में इजाफा उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण क‍िया गया है।

दूध की कीमत बढ़ने के बाद, अमूल गोल्ड (Amul Gold) का 500 मिलीलीटर का पैकेट, जो कि इसका फुल-क्रीम दूध है, की कीमत ₹30 होगी। वहीं, अमूल ताजा (Amul Taaza) 24 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति (Amul Shakti) 27 रुपए प्रति 500 मिलीलीटर होगी।

पिछले दो वर्षों में, अमूल ने ताजा दूध कैटेगरी की कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अमूल दूध और दूध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये का लगभग 80 पैसे दूध उत्पादकों को देता है। अहमदाबाद, दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता और मुंबई मेट्रो बाजारों में फुल क्रीम दूध 60 रुपये प्रति लीटर होगा, जबकि टोंड दूध की कीमत अहमदाबाद में 48 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली एनसीआर, मुंबई और कोलकाता में 50 रुपये प्रति लीटर होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *