kabab

कहा जाता है की एक तस्वीर हज़ारों शब्दों के बराबर होती है। ऐसी ही एक खूबसूरत भारतीय तस्वीर को अंतराष्ट्रीय फोटो का अवार्ड मिला है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के एक कबाब विक्रेता की एक तस्वीर ने 2022 का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फोटो पुरस्कार जीता है। इस फोटो को भारतीय फोटोग्राफर देबदत्त चक्रवर्ती (Debdatta Chakraborty) ने खींचा है, जिसे स्ट्रीट फूड कैटेगिरी में प्रतिष्ठित पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर (Pink Lady Food Photographer of the Year) विजेता चुना गया है।

यह तस्वीर चक्रवर्ती ने खय्याम चौक (Khayyam Chowk) पर ली थी। इस तस्वीर का नाम कबबियाना (Kebabiyana) है। इसमें एक कबाब विक्रेता को धुएँ से भरे फ़ूड जॉइंट पर दिखाया गया है, जहां वो कबाब को घी के साथ ग्रिल पर ब्रश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस खूबसूरत तस्वीर में सबकुछ है एक खूबसूरत वातावरण, कबाब का धुआं, गोल्डन रंग की रौशनी और सब्जेक्ट जो पूरी तरह कबाब बनाने में बिजी है।

रेस्टोरेंट मालिक, मास्टरशेफ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शेफ मोनिका गैलेटी (Monica Galetti) ने यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीम किया, जिसमें उन्होंने विजेताओं के नाम की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से हजारों फोटोग्राफरों ने भाग लिया था। पिंक लेडी फूड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर प्रतियोगिता 2011 में शुरू हुई थी। यह अवार्ड दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ फूड फोटोग्राफर और वीडियो के सम्मान में दिया जाता है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *