Election CommissionElection Commission

पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चुनाव के बीच ममता बनर्जी को एक के बाद एक बड़ा झटका लगता जा रहा है. सबसे पहले तो TMC के नेताओं ने पार्टी छोड़कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ाई थी. वहीँ अब प्रचार प्रसार के बीच ममता बनर्जी को आचार संहिता का उलंघन करना भारी पड़ गया.

जानकारी के लिए बता दें पांचवें चरण के चुनाव से पहले ममता बनर्जी को चुनाव आयोग ने बड़ा झटका दिया है. आयोग ने ममता बनर्जी पर 24 घंटे का बैन लगाया है. अब वो 24 घंटे तक प्रचार नहीं कर पाएंगी. चुनाव से पहले उनपर बैन लगना पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीँ दूसरी ओर भाजपा राज्य में धुआधाड़ प्रचार कर रही है. वहीँ चुनाव आयोग ने TMC को ये झटका दे दिया है. ममता बनर्जी पर बैन लगने की वजह मुस्लिम वोटर्स की वजह से लगा है.

उन्होंने मुस्लिम वोटर्स से बंटने ना देने की अपील की थी और महिलाओं से सुरक्षा बलों के घेराव करने की सलाह को लेकर चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को नोटिस जारी किये थे. जब इन नोटिस पर ममता का जवाब आयोग को असंतुष्ट लगा तो उनपर ये कार्रवाई की गयी है. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ममता बनर्जी पर ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. सोमवार रात 8 बजे से मंगलवार रात 8 बजे तक ममता बनर्जी अब किसी तरह का प्रचार नहीं कर पाएंगी. वहीँ आयोग ने अब उन्हें आगे से ऐसे बयान न देने की हिदायत भी दी है.