Report by Manisha:
आतंकवादी हमले की खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। यह आतंकवादी हमला भारतीय जनता पार्टी नेता अनवर खान के श्रीनगर के नवगाम स्थित घर पर किया गया है। पूरे इलाके की सुरक्षा इस हमले के बाद बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दी।
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने कल यानी बुधवार को गिरफ्तार किया। इतना ही नही इन आतंकवादियों के पास से अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की थी। वही पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि सुरक्षा बलों ने गुप्त जानकारी के आधार पर लालू शेशगरी हैदरपुर में संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर आतंकवादियों के इन सहयोगियों को गिरफ्तार किया।
इनकी पहचान लालू शेशगरी हैदरपुर के निवासी आकिब अहमद वानी और नादिरगुंड हमहमा के निवासी आदिल मंजूर मीर के रूप में हुई है।
बता दे कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि दोनों मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के लालू शेशगरी हैदरपुर और हमहमा में सक्रिय लश्कर के आतंकवादियों को पनाह, साजो-सामान और अन्य सामग्री मुहैया करा रहे थे। साथ ही यह भी पता चला है कि वे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफॉर्मों के जरिये पाकिस्तान स्थित आंतकी कमांडरों के संपर्क में थे।

