indore

सफाई में सबसे आगे रहने वाले इंदौर शहर ने एक बार फिर से बाजी मार ली है। दरअसल, इंदौर को लगातार पांचवीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। केंद्र की ओर से दिए जाने वाले “स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2021” का ऐलान हो गया है, जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर सूरत और तीसरे स्थान पर विजयवाड़ा है। ये अवार्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) द्वारा दिया गया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने इंदौर की जनता को लगातार पांचवीं बार स्वच्छता में पहला स्थान बनाए रखने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अरे वाह भिया, छा गया अपना इंदौर फिर से। इंदौर अद्भुत है, गजब है। धन्य है इंदौर की जनता,इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इंदौर को लगातार 5वीं बार स्वच्छता में शीर्ष पर बनाए रखा। बधाई जनप्रतिनिधियों को,सांसद,विधायक, प्रशासन,स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को। बधाई इंदौर।”

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत भारत को कचरा-मुक्त बनाने के तहत इन शहरों को सम्मानित किया गया। इसके तहत वाराणसी को सबसे स्वच्छ गंगा शहर की श्रेणी में पहला स्थान मिला है। वहीं, छत्तीसगढ़ को भारत का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया है। इस स्वच्छ सर्वेक्षण के 2021 संस्करण में कुल 4,320 शहरों ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *