go-first

गणतंत्र दिवस के अवसर एयरलाइन Go First ने एक स्पेशल ऑफर शुरू किया है। इसके तहत एयरलाइन 926 रुपये में फ्लाइट टिकट दे रही है। एयरलाइन ने एक ट्वीट कर बताया कि RightToFlySALE ऑफर के तहत 27 जनवरी 2022 से पहले बुकिंग पर ग्राहकों को केवल 926 रुपये देना होगा।

22 जनवरी को खुला यह ऑफर 27 जनवरी तक बुकिंग के लिए वैध रहेगा। इस ऑफर का लाभ 11 फरवरी से 31 मार्च के बीच हवाई यात्रा के लिए उठाया जा सकता है। गोफर्स्ट ने कहा, बिक्री अवधि के तहत बुक किए गए टिकटों पर यात्रा की तारीख से 3 दिन पहले तक जीरो चेंग फीस होगा।

इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है। एयरलाइन ने कहा कि रद करने के मानक नियम और शर्तें लागू होंगी। गो फर्स्ट ने कहा कि यह प्रमोशन सिर्फ डायरेक्ट डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर ही लागू है। यह सुविधा पहले आओ पहले पाओ की उपलब्धता के आधार पर है।

Join Telegram

Join Whatsapp