प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देश की पांचवीं और दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Express) को बेंगलुरु से हरी झंडी दिखाई। ये चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस (Chennai-Mysuru Vande Bharat Express) ट्रेन मैसूर और चेन्नई के बीच चलेगी और दोनों गंतव्यों के बीच यात्रा के समय को कम करने में मदद करेगी। इसका उद्घाटन केएसआर बेंगलुरु स्टेशन (KSR Bengaluru Station) पर हुआ और बाद में चेन्नई पहुंचेगा।
चेन्नई से मैसूर की यात्रा करने वाले यात्रियों से चेयर कार के लिए 1,200 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,295 रुपये लिए जाएंगे। वहीं, वापसी में मैसूर से चेन्नई की यात्रा करने वालों को चेयर कार के लिए 1,365 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,486 रुपये का भुगतान करना होगा। यह ट्रेन 6 घंटे 30 मिनट में 500 किमी की दूरी तय करेगी और चेन्नई और मैसूर- काटपाडी और बेंगलुरु के बीच दो स्टॉप पर रुकेगी।
इस ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई द्वारा विकसित किया गया है। सभी कोच ऑटोमेटिक दरवाजे, जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन के उद्देश्य से ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और आरामदायक सीटों से लैस हैं। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी।
