बंगाल का विधानसभा चुनाव काफी हिंसात्मक रूप लेता जा रहा है. दरअसल आज बंगाल में चौथ चरण के लिए वोटिंग की जा रही है और इस दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरे सामने आ रही है. जिस वजह से बंगाल का सियासी पारा काफी गरमाया हुआ है. वही दूसरी तरफ बंगाल के पहचान मानो सिर्फ हिंसा ही बनकर रह गयी है.
जानकारी के लिए बता दें कि कूचबिहार के सितालकुची में बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. हालाँकि पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालातों पर काबू पा लिया. वही दूसरी तरफ मिल रही जानकारी के मुताबिक बूथ नंबर 285 में मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके गए और गोलीबारी भी की हुई. इतना ही नहीं पोलिंग बूथ के बाहर हुई फायरिंग में वोट डालने आए युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है.
इसके अलावा बंगाल पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि केंद्रीय बलों की फायरिंग में कूचबिहार में चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के लिए बता दें कि ये घ’टना उस वक्त घटी जब क्विक रिस्पांस टीम मतदान क्षेत्र का चक्कर लगा रही थी तभी उपद्रवियों द्वारा कथित रूप से उन पर हमला किया गया. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने कई राउंड फायर किये और इसी दौरान चार लोगो की जान चली गयी. हालाँकि चुनाव आयोग ने इस मामले पर एक घंटे में रिपोर्ट मांगी है. जाहिर है बंगाल का चुनाव जैसे जैसे अपने अंतिम चरण में पहुँच रहा है. वैसे ही हिंसा का सिलसिला बढ़ता जा रहा है.

