mansukh mandviya

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने दूसरे Global Chemicals & Petrochemicals Manufacturing Hub (GCPMH) का उद्घाटन किया। यह शिखर सम्मेलन दुनिया के लिए भारतीय रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र की वास्तविक क्षमता पर प्रकाश डालता है।

मनसुख मंडाविया ने कहा “भारत सरकार की कड़ी मेहनत और दृढ़ता भारत को एक ग्लोबल केमिकल और पेट्रो-केमिकल निर्माण केंद्र में बदलना सुनिश्चित करेगी। भारत सरकार किसान हितैषी और उद्योग हितैषी दोनों है और भारत अपने सभी हितधारकों के सहयोग से ही आगे बढ़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि धन का क्रिएशन करना एक कौशल है और भारत सरकार अपने धन के क्रिएटर्स को हर संभव मदद करने के लिए समर्पित है।”

GCPMH का यह संस्करण भारतीय अर्थव्यवस्था के इस तेजी से बढ़ते प्रमुख क्षेत्र का एक भव्य अवलोकन प्रदान करेगा और निवेशकों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के लिए संबंधित निवेश क्षेत्रों में सेगमेंट-वाइज इन्वेस्टमेंट के अवसरों को उजागर करने और बढ़ावा देने के लिए एक मंच होगा, जिससे पारस्परिक रूप से लाभप्रद तरीके से व्यापार और निवेश की अपार संभावनाएं उपलब्ध हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *