school

कोरोना की तीसरी लहर की मार झेल रहे देश के सभी राज्यों में अब संक्रमण दर धीरे धीरे काम हो रही है। इससे देखते हुए देश के कुछ राज्‍यों में प्रतिबंधोंं में ढिलाई भी दी जा रही है। देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर कोरोना की रफ्तार तेज होने की वजह से प्रतिबंधों में और कड़ाई की गयी है। जिन राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है उन राज्यों की सूची में महाराष्‍ट्र और देश की राजधानी दिल्ली शामिल है।

आपको बता दें कि महाराष्‍ट्र में सोमवार, 24 जनवरी से सभी स्‍कूलों को एक बार फिर खोला जा रहा है। इसी के साथ छात्रों को स्‍कूलों में एंट्री तभी मिलेगी जब इसकी इजाजत पैरेंट्स से मिलेगी। महाराष्‍ट्र के सभी स्कूलों में क्लासेज हाइब्रिड मोड में चलेंगी

अब दिल्‍ली की बात करें तो यहां कोरोना के मामलोंं में कमी आई है लेकिन यहां पर स्‍कूलों को खोलने का फैसला नहीं लिया गया है। आप दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि छात्रों के सौ फीसद टीकाकरण के बाद ही ये संभव होगा। लेकिन यहां भी आज से यानी 24 जनवरी से दिल्‍ली में निजी आफिसों को 50 फीसद उपस्थिति के साथ खोल दिया गया है। वहीं वीकेंड कर्फ्यू पहले की ही तरह जारी रहेगा। और Even-Odd के आधार पर दुकानें खोलने की अनुमत‍ि है।

ओडिशा राज्‍य में आफिस पूरी तरह से खुले हैं। लेकिन जनवरी के अंत तक स्‍कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में रात्री कर्फ्यू लगा हुआ है। लेकिन सरकार ने पूरे राज्‍य में 30 जनवरी तक के लिए स्‍कूलों को बंद किया हुआ है। चुनाव से संबंधित कर्मचारियों को आफिस जाना होगा। इसमें शिक्षक भी शामिल हैं।

जम्मू कश्‍मीर में दफ्तरों को बंद नहीं किया गया है लेकिन सभी शिक्षण संस्‍थान अगले आदेश तक के लिए बंद किये गए हैं। आनलाइन क्‍लास की अनुमति दी गई है। यहां पर वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया हुआ है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी।

असम में गणतंत्र दिवस समारोह में स्‍कूली बच्‍चों के शामिल होने पर पाबंदी है।राज्‍य में जारी एसओपी के मुताबिक राज्य स्तरीय समारोह में केवल एक हजार और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में केवल 500 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इस दौरान निकलने वाली परेड में भी पूरी तरह से वैक्‍सीनेट हो चुके जवान ही शामिल होंगे।

तमिलनाडु में 1-20 फरवरी के बीच कालेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं आनलाइन होंगी। यहां पर 30 जनवरी को पूर्ण लाकडाउन होगा।

केरल में भी 23 और 30 जनवरी को राज्‍यव्‍यापी लाकडाउन लगेगा। इस दौरान केवल आवश्‍यक सेवाएं ही जारी रहेंगी। यहां पर 21 जनवरी से केवल आनलाइन क्‍लास शुरू हो चूका है।

गुजरात के 17 शहरों में नाईट कर्फ्यू लगा है, जो 29 जनवरी तक लागू रहेगा।

बिहार में भी 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू है। साथ ही 6 फरवरी तक स्‍कूलों को बंद करने का आदेश है। इस दौरान आनलाइन क्‍लास चलाने की अनुमति है। साथ ही दफ्तरों को 50 फीसद की उपस्थिति के साथ खोला जा रहा है।

आपको बता दें कि इन सभी के साथ साथ देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत से और भारत के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को आने वाले 28 फरवरी तक के लिए रोक दी गयी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *