वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सत्य नारायण प्रधान (Satya Narayan Pradhan) को Narcotics Control Bureau (NCB) के महानिदेशक के रूप में प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर 31 अगस्त, 2024 को अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख तक या अगले आदेश तक बने रहेंगे। राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें NCB के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
प्रधान वर्तमान में National Disaster Response Force (NDRF) के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालने के बावजूद NCB प्रमुख का एडिशनल चार्ज संभाल रहे थे। NCB के महानिदेशक बनने के बाद, 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी अतुल करवाल (Atul Karwal) को NDRF का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
नारायण, झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। गृह मंत्रालय ने बाद में संबंधित विंग को कैबिनेट की Appointments Committee of the Cabinet (ACC) की मंजूरी के लिए सत्य नारायण प्रधान को NCB के महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त करने का निर्देश दिया।
