Priyanka-Robert

Report by Manisha:

कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी राबर्ट ने फेसबुक पोस्‍ट के जरिये दी। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में लिखा, ‘दोस्‍तों, दुर्भाग्‍य से मैं किसी कोविड-19 पॉ‍जिटिव के संपर्क में आ गया हूं और कोविड पॉ‍जिटिव पाया गया है। में अभी तक Asymptomatic यानी कोरोना के लक्षण नजर नहीं आना हूं। कोराना गाइडलाइन के लिहाज से प्रियंका और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है, हालांकि प्रियंका निगेटिव है।’
आगे रॉबर्ट ने अपने पोस्‍ट में लिखा, ‘सौभाग्‍य से इस समय बच्‍चे हमारे साथ नहीं हैं, घर में अन्‍य सभी निगेटिव हैं। उम्‍मीद है कि हम जल्‍द ही सामान्‍य जिंदगी में वापस लौटेंगे। आप सभी के कुशलता के संदेशों के लिए बहुत-बहुत धन्‍यवाद।’

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ट्वीट के जरिये अपने को आइसोलेट करने की जानकारी दी है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।