विदेश से यात्रा कर पटना आए 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना पॉजिटिव 5 लोगों में 2 सिंगापुर और 3 नेपाल से आए थे। एक साथ 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से राज्य में हड़कंप मच गया है। और अब स्वास्थ्य विभाग में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपल कलेक्ट कर अब जिनाेम सिक्वेंसिंग जाँच की तैयारी चल रही है।
आपको बता दे कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि इन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की तैयारी चल रही है। सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी का कहना है कि अब जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। विदेश से पटना आने वाले ही राज्य के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार बैठक कर रहा है। ऐसे में लोगों को ट्रेस करने के साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच करना बहुत ही जरुरी हो गया है।
बता दें की पिछले दिनों दुबई से पटना आने वाले 2 लोगों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आई थी और जिनकी अभी तक जिनोम सिक्वेंसिंग भी नहीं हो पाई है। और अब ऊपर से और 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ हई है। इसमें सिंगापुर से आने वालों के साथ नेपाल से आए लोग भी शामिल हैं।
