कहते हैं की कला किसी की मोहताज नहीं होती। अगर आप में हुनर है तो सारी कायनात को आपके सामने झुकना ही होगा। महाराष्ट्र के ठाणे में बधिर दिव्यांगजन ने गोल्डन ग्रास ऑफ व्हीट से अपनी कला के काम के साथ मिसाल कायम की है। महाराष्ट्र के रहने वाले राजन गावड़े (Rajan Gawade) जो की सुन नहीं सकते हैं, राजन प्रोजेक्ट आर्टिस्ट (Rajan Project Artist) के मालिक हैं और गोल्डन ग्रास ऑफ व्हीट से कलाकृतियां बनाने में माहिर हैं।
राजन ने इस क्षेत्र में कार्य करते हुए अनेक कान से न सुनने वाले व्यक्तियों का मार्गदर्शन किया है और अपने संगठन में उनके मार्गदर्शन में उन्हें रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं। वो इस क्षेत्र में 30 साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं। वह थर्मोकोल का उपयोग करके ड्राफ्ट, सजावटी कार्य करने में माहिर हैं। वह मॉडल आर्टिस्ट में विशिष्ट हैं और उन्हें साइन बोर्ड पेंटिंग करने का अनुभव है। वह इंटीरियर डिजाइनिंग में इनोवेटिव हैं और कंसल्टिंग करते हैं।
वह अपनी मां के साथ रहते हैं और अपनी कला से होने वाली कमाई से वह अपना घर चलाते हैं। वह अपने काम में खुश और संतुष्ट है। वह इवेंट्स की डिजाइनिंग का काम ही लेते हैं, जिसमें शादी, गणेशोत्सव, दुर्गा पूजा, आदि शामिल है। गेहूँ की सुनहरी घास से कलाकृति बनाने में विशेषज्ञता हासिल करने वाले राजन ने अपनी कला के कई फ्रेम बेचने के लिए तैयार किए हैं।
