ramnath-kovind

आज देश सहित दुनिया भर में दशहरा की धूम मची है। लगभग 2 साल बाद लोग घरों से निकल कर लोगों के साथ मिल जल कर इस पर्व को मना रहा है। इसी पर्व की धूम को देखते हुए देश के राष्ट्रपति देश के सिमा रक्षकों के साथ मिल कर इस पर्व को मनाएंगे। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) देश के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे।

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) दशहरा पर्व पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर भी जाएंगे और शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति जवानों के साथ बातचीत करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने दशहरा की पूर्व पर देशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई दी है और उम्मीद जताई कि त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत करेगा और सबों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भगवान राम का व्यक्तित्व और मर्यादा पुरुषोतम के रूप में उनका सद् व्यवहार सभी के लिए आदर्श है। यह त्योहार समाज के नैतिक आधार को मजबूत करे और सभी नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *