Covid19_testCovid19_test

कोरोना के मरीजों को अस्पताल में दाखिले को लेकर नेशनल पॉलिसी में बदलाव किया गया है. अब तक एडमिट होने के लिए कोविड पॉजिटीव रिपोर्ट अनिवार्य़ होती थी.

नई दिल्ली: कोरोना के मरीजों को अस्पताल में दाखिले को लेकर नेशनल पॉलिसी में बदलाव किया गया है. अब तक एडमिट होने के लिए कोविड पॉजिटीव रिपोर्ट अनिवार्य़ होती थी. नए बदलाव के तहत अब रिपोर्ट की जरुरत नहीं होगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चीफ सेक्रेटरी को निर्देश दिया है. जिसके अनुसार 3 दिनों के भीतर नई नीति को अमल में लाएं. इस नीति के तहत ऐसे संदिग्ध मरीजों को सस्पेक्टेड वार्ड में दाखिला मिल सकेगा. इसमें कोविड केयर सेंटर, पूर्ण समर्पित कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पताल शामिल हैं. साथ ही नई पॉलिसी में यह भी साफ किया गया है कि मरीजों को इस आधार पर इनकार नहीं किया जा सकता को वह किस राज्य से हैं. किसी भी मरीज को कहीं भी दाखिला मुमकिन होगा.

आदेश के अनुसार कोविड रिपोर्ट का पॉजिटिव होना जरूरी नहीं, लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों को भी अस्पताल में रखा जा सकेगा. इस बदलाव से इलाज के लिए भटकते मरीज के परिजनों का खासी राहत मिलेगी. दरअसल कई अस्पताल कोविड रिपोर्ट निगेटिव होने के चलते अस्पताल में मरीज का दाखिला लेने से इनकार कर देते हैं तो वहीं कुछ मरीजों को इस लिए दाखिला नहीं मिलता है क्योंकि उनके मरीज में कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं. 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *