nirahua

देश में उपचुनाव के चलते सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस राजनीतिक हलचल के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस भगवा पार्टी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर से घनश्याम लोधी (Ghanshyam Lodhi) और आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ ​​निरहुआ को मैदान में उतारा है।

इस बीच, पार्टी ने त्रिपुरा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की। राजेश भाटिया (Rajesh Bhatia) दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। वहीं, सीएम माणिक साहा (Manik Saha) को त्रिपुरा और गंगोत्री कुजूर (Gangotri Kujur) को झारखंड से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा घोषित चुनाव की तारीखों के अनुसार लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 6 जून से शुरू होने वाली है। नामांकन की ये प्रक्रिया 9 जून को आखिरी है। 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 13 जून तक ही कोई नामांकन वापिस ले पाएगा। चुनाव आयोग के ऐलान के अनुसार 23 जून को मतदान होगा और 26 जून को परिणाम आएंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *