दो दशक से अधिक समय से क्रिकेट के मैदान पर अपना दबदबा कायम रखने वाले हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने राजनीतिक क्षेत्र में भी दमदार एंट्री मारी है। हरभजन को आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद के रूप में चुना है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ये घोषणा की है कि वह अपना राज्यसभा वेतन किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए देंगे।
हरभजन ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “राज्यसभा सदस्य के रूप में, मैं किसानों की बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए अपना राज्यसभा वेतन योगदान देना चाहता हूं। मैं अपने राष्ट्र की बेहतरी में योगदान करने के लिए शामिल हुआ हूं और मैं वह सब कुछ करूंगा जो मैं कर सकता हूं। जय हिन्द।”
आम आदमी पार्टी ने इस साल मार्च में राज्यसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों को नामित किया था। पार्टी के सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। हरभजन को पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया था। उन्होंने कहा कि वह खेलों को बढ़ावा देंगे क्योंकि उन्हें एक जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे वह ईमानदारी से निभाएंगे। AAP ने पंजाब में 92 सीटें जीतकर अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई।
