modi lata

भारत रत्न से सम्मानित और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के नाम पर लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड (Lata Deenanath Mangeshkar Award) की शुरुआत होने जा रही है। आज स्वर्गीय लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 80वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार महान गायिका लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया है, जिनका इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह पुरस्कार मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट (Master Deenanath Mangeshkar Smruti Pratishthan Charitable Trust) द्वारा स्थापित किया गया है।

यह पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा जिसने हमारे राष्ट्र, लोगों और हमारे समाज के लिए पथप्रदर्शक, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है। देश और समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए मोदी को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिलेगा। इस अवार्ड के दौरान एक खास म्यूजिक कार्यक्रम स्वरलतांजलि (SwarLataAnjali) का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रूपकुमार राठौड़, विभावरी आप्टे, मधुरा दातार, प्रियंका बर्वे, रीवा राठौड़, आर्य अंबेडकर और हरिहरन अपनी प्रस्तुति देंगें।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *