Vande-Bharat

शुक्रवार, 30 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। जिसमें उन्होंने गांधीनगर से गुजरात के कालूपुर तक करीब आधे घंटे का सफर तय किया। यह ट्रेन गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai-Gandhinagar Vande Bharat Express) को गुजरात के गांधीनगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये ट्रेन गांधीनगर से महाराष्‍ट्र के मुंबई से सेंट्रल के बीच चलेगी।

बता दें कि जब इसे पहली बार 2019 में दिल्ली में लॉन्च किया गया था, तब पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन भी किया था। और उस वक्त उन्होंने इस पर सवारी नहीं की थी। देश में अब तक 2 वंदे भारत ट्रेन चल रही थी। एक दिल्ली से बनारस के बीच तो दूसरी दिल्ली से कटरा के बीच चलाई जा रही है। और अब इस सूची में गुजरात के गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का नाम भी जुड़ गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन है। ये ट्रेन 52 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन न केवल आधुनिक सुरक्षा उपकरणों और सुविधाओं से लैस है, बल्कि इसमें परोसा जाने वाला खाना भी अत्‍यंत स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक है। इस ट्रेन में महाराष्‍ट्र और गुजरात के स्‍थानीय व्‍यंजनों सहित यात्री कई भारतीय व्‍यंजनों का स्‍वाद चख पाएंगे। भारतीय रेलवे की खानपान सेवा शाखा यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) यात्रियों को खाना उपलब्‍ध कराएगी।

बता दें कि गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली इस सेमी-हाई स्‍पीड ट्रेन में गुजरात और महाराष्ट्र के मशहूर व्‍यंजन तो परोसे जाएंगे ही लेकिन इसके साथ ही यात्रियों को लगभग सभी प्रमुख भारतीय पकवान का लुत्‍फ भी मिलेगा। इतना ही नहीं यात्रियों को इस ट्रेन में रागी, भागर, अनाज, जई, मूसली आदि से बना कम कैलोरी वाले भोजन भी आर्डर पर मिलेगा।

नवरात्र या कोई भी व्रत रखने वाले और जैन समुदाय के यात्रियों को ध्‍यान में रखते हुए इस वंदे भारत ट्रेन में साबूदाना, भागर और फलों से तैयार व्यंजन भी मिलेंगे। बच्‍चों के लिए स्‍पेशल पेय परोसा जाएगा। वहीं ट्रेन में बच्चों को चॉकलेट नहीं मिलेगी चॉकलेट की जगह मूंगफली से बनी मूंगफली चिक्‍की उपलब्‍ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *