pm-modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे के एकदिवसीय दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने पुणेवासियों को मेट्रो का उद्घाटन कर तोहफा दिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन किया। इसके बाद वे मेट्रो रेल में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में बैठे बच्चों से बातचीत की। बता दें कि मेट्रो की सवारी के लिए पीएम मोदी ने टिकट भी खरीदी। वहीं इससे पहले उन्होंने पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

24 दिसंबर 2016 को पीएम मोदी ने मेट्रो परियोजना की आधारशिला रखी थी, जो 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रही है। यह परियोजना पुणे में शहरी आवाजाही के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है।

उन्होंने मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखी। नदी के नौ किलोमीटर खंड में 1080 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर, सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधि आदि जैसे कार्य शामिल होंगे. मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से वन सिटी वन ऑपरेटर की अवधारणा पर लागू किया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp