प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना (PM CARES for Children Scheme) की शुरुआत की। इस योजना के तहत कई लाभ जारी किए गए। यह उन लोगों का समर्थन करेगा जिन्होंने महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया है। यह योजना कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है।
बच्चों के लिए PM CARES योजना 29 मई, 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई थी, उन बच्चों का समर्थन करने के लिए, जिन्होंने अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को COVID-19 महामारी में खो दिया है। सरकार ने बच्चों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया है। पोर्टल एक सिंगल विंडो सिस्टम है जो बच्चों के लिए अप्रूवल प्रक्रिया और अन्य सभी सहायता की सुविधा प्रदान करती है।
इस स्कीम के फायदे
- कोरोना के कारण माता-पिता खोने वाले 18-23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
- 23 साल के होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये की राशि एक साथ मिलेंगे।
- बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए लोन मिलेगा, जिसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा।
- बच्चों को आयुष्मान हेल्थ कार्ड (Ayushman Health Card) दिया जा रहा है, जिसमें 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा रहेगी।
- अन्य दैनिक जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से बच्चों के लिए हर महीने ₹4,000 की व्यवस्था भी की गई है।
