hemant soren

झारखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। झारखंड में पेट्रोल-डीज़ल के दाम नए साल में 25 रुपये तक सस्ता होने जा रहा है। सस्ता होने जा रहे पेट्रोल डीज़ल के दामों पर कुछ शर्तें भी लगाई जा रही है। शर्तों के मुताबिक सस्ते पेट्रोल-डीजल का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया है कि 26 जनवरी से झारखंड में बीपीएल कार्ड धारकों को पेट्रोल और डीजल 25 रुपये सस्ता मिलेगा।

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातार पेट्रोल-डीजल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था। उनकी मांग है कि सरकार वैट की दर 22% से घटकर 17% कर दे तो आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं।

बता दें कि पेट्रोलियम डीलरों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखी थी। साथ ही वित्त मंत्री से मुलाकात भी की थी। वित्त मंत्री से मुलाकात कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा था कि झारखंड में 1350 पेट्रोल पंप हैं, जिनसे सीधे तौर पर 2.50 लाख से अधिक परिवारों की आजीविका जुड़ी है। वैट की उच्च दरों के कारण व्यवसाय तो प्रभावित हो ही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *