padma award

भारत देश का सबसे बड़ा और सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कार (Padma Awards) आज राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) द्वारा दिया जायेगा। 119 पद्म पुरस्कार इस वर्ष प्रदान किये जायेंगे, जिसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।

इस बार यह प्रोग्राम दो दिनों तक चलेगा जिसमें साल 2020 और 2021 दोनों सालों के पद्म विजेताओं को सम्मान दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार गतिविधियों या विषयों के सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों को मान्यता देना चाहता है जहां सार्वजनिक सेवा का एक तत्व शामिल है। हर साल पद्म पुरस्कार की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है।

इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *