Mahatma GandhiMahatma Gandhi

Report by Manisha:

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज (30 जनवरी, शनिवार) पुण्यतिथि है। बापू की पुण्यतिथि पर देश के सभी नेता महात्मा गांधी जी को याद कर रहे हैं। आप को बता दे कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कुछ देर पहले एक वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के एक कथन का जिक्र करते हुए लिखा, ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।’ – महात्मा गांधी। बापू की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।’

राहुल गांधी ने एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उनके पिता व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी नजर आ रहे हैं। वही दूसरी और राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले भी किसान आंदोलन को लेकर महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए ट्वीट किया था, ‘विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं- महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी क़ानून वापस लिए जाएं,’ और अब आपको बताते चलें कि 30 जनवरी, 1948 का दिन साल के बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन शाम होते होते यह इतिहास में सबसे दुखद दिनों में बदल गया। दरअसल 30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली थी। और अब विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हो गए।

बापू हर दिन की तरह उस दिन भी शाम को प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने बापू को बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गए। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।