omicron

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के साथ साउथ अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट का पता चला। इस नए वैरिएंट का नाम ओमिक्रॉन (Omicron) रखा गया। पूरी दुनिया खुद को इससे बचने में जुट गयी है, लेकिन फिर भी ये वायरस दुनियाभर में फ़ैल रहा है। भारत में डेल्टा से भी खतरनाक कोरोना वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की एंट्री हो चुकी है। महज चार दिन में यह वैरिएंट भारत के 5 राज्‍यों में पहुंच गया है।

भारत में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 17 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस वैरिएंट से संक्रमित लोगो की अब कुल संख्या 21 हो गई है। अब तक राजस्थान में नौ मामले, महाराष्ट्र में आठ मामले, कर्नाटक में दो मामले, गुजरात में एक मामला, दिल्ली में एक मामला मिला है। देश में ओमिक्रॉन का पहला केस कर्नाटक में देखने को मिला था।

महाराष्ट्र में पिछले दिनों सात लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां भी शामिल हैं, जो नाइजीरिया से पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में रहने वाले अपने भाई से मिलने आई थी। राजस्थान में एक ही परिवार में नौ लोगों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *