train

कोरोना संक्रमण को मद्देनज़र रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को दी जाने वाली कई सुविधाएं बंद कर दी थीं। अब COVID-19 मामलों में कमी को देखते हुए भारतीय रेलवे फिर से दी जाने वाली सारी सुविधाएं शुरू करने जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे (Western Railway) की कई ट्रेनों में यात्रियों को अब फिर से कंबल और चादर की सुविधा दी जाएगी। ये सुविधाएँ 7 और 8 अप्रैल से शुरू होगी।

भारतीय रेलवे ने पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ एहतियात के तौर पर लिनन और कंबल उपलब्ध कराने की सेवा बंद कर दी थी। रेलवे यात्री ट्रेनों के एसी डिब्बों में यात्रा करते समय खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए जरूरत के आधार पर डिस्पोजेबल बेडरोल किट की पेशकश कर रहा था। डिस्पोजल बेडरोल किट के लिए यात्रियों से 300 रुपये लिए जा रहे थे। इसमें बेड शीट, तकिया, कंबल आदि दिए जा रहे थे।

7 अप्रैल से इन ट्रेनों में मिलेगी बेडरोल
ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल- हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12957 अहमदाबाद- नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस

8 अप्रैल से इन ट्रेनों में मिलेगी बेडरोल
ट्रेन संख्या 12952 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12954 हज़रत निज़ामुद्दीन- मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12958 नई दिल्ली- अहमदाबाद स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *