tina dabi

इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चर्चित रहने वाली UPSC 2015 बैच टॉपर IAS टीना डाबी ने अब खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है। पिछले दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में रही डाबी ने शनिवार को अपने फेसबुक और टि्वटर अकाउंट को बंद कर दिया। टीना के साथ ही उनके मंगेतर IAS प्रदीप गवांडे ने भी सोशल मीडिया से दूर करते हुए इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया है।

माना जा रहा है कि ट्रोलिंग के डर से टीना डाबी ने यह फैसला लिया है। टीना जल्द ही IAS प्रदीप गंवाडे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है, खुद अपनी सगाई की तस्वीरों को उन्होंने अपने सोशल अकाउंट्स पर पोस्ट किया था और फैंस को इस खबर की जानकारी दी थी। 22 अप्रैल को टीना विवाह बंधन में बंधने जा रही है।

यह टीना की दूसरी और प्रदीप की पहली शादी है। वहीं दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, टीना और प्रदीप की पहली मुलाकात कोरोना की दूसरी लहर के समय हुई थी और वहीं से पहले दोस्ती की शुरुआत हुई। इस कपल ने करीब 1 साल तक डेट किया और इसके बाद शादी का फैसला किया। टीना डाबी ने पहली शादी आईएएस अतहर खान से शादी की थी। 2021 में इस कपल ने तलाक ले लिया था।

Join Telegram

Whatsapp