यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है। शुक्रवार 26 मई को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायत चुनाव चार चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। जबकि 2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना की जाएगी।
बता दें कि बहराइच की 1, गोंडा की 9 और सीतापुर की 3 ग्राम पंचायतों कार्यकाल समाप्त न होने के कारण वहीं चुनाव की प्रक्रिया नहीं होगी। वहां 18 मंडल के एक-एक जिले में पहले चरण का चुनाव होगा। जिसके पश्चात आगामी 2 मई से मतगणना की जाएगी। चुनाव को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरु होगी। वहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीख को भी आगे बढ़ाया जा सकता है। कब कहां होंगे चुनाव जानने के लिए देखें पूरी सूची-
15 अप्रैल को पहले चरण में इन 18 जिलों में मतदान: बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, जौनपुर और भदोही में होगा मतदान। 19 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान: लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ।
26 अप्रैल को दूसरे चरण में इन 20 जिलों में मतदान: बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी। 29 अप्रैल को चौथे चरण में इन 17 जिलों में मतदान: अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर,

