देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी नें अपने चाहने वालों के लिए एक नई पॉलिसी की शुरूआत की है। जिसका नाम है एलआईसी बचत प्लस। इस पॉलिसी को लेकर एलआईसी ने प्रेस विज्ञप्ति भी जारी किया है जिसमें इस पॉलिसी के बारे में पूरी जानकारी दी है। एलआईसी के अनुसार यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल सेविंग्स प्लान है जिसमें पॉलिसी होल्डर को बचत के साथ सुरक्षा भी मिलेगा, और पॉलिसी मेच्योर होने पर पॉलिसी होल्डर को एकमुश्त राशि मिल जाएगी।
मेच्योरिटी के समय से पहले पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। एलआईसी के अनुसार इस पॉलिसी को लेने वाले व्सक्ति के पास प्रीमियम भरने के दो विकल्प होंगे पहला वो एकमुश्त राशि भर दे या फिर लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट ऑप्शन के तहत भुगतान करे। इस पॉलिसी का मिनिमम इंश्योर्ड 1 लाख रूपये का है। जिसका मतलब है कि पॉलिसी लेने वाले को 1 लाख देना ही होगा।
